ज़िला
सतनाली। ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन : नई कक्षाएं शुरू करने व सीटें बढ़ाने की मांग तेज
सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नगर सतनाली, जिला महेंद्रगढ़ की इकाई द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय सतनाली में प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा को माननीय शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज में M.A. हिन्दी, M.A. अंग्रेजी एवं M.A. राजनीति विज्ञान की कक्षाएं प्रारंभ करने तथा B.A. पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
ABVP कार्यकर्ताओं ने बताया कि सतनाली व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, समय और परिवहन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार छात्र-छात्राएं इन कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में यदि स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हों तो विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि राजकीय महाविद्यालय सतनाली में M.A. स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय उपलब्ध नहीं हैं, जबकि इन विषयों की मांग लगातार बढ़ रही है। यदि इन विषयों की पढ़ाई शुरू की जाती है तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा ABVP ने B.A. पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में सीटें कम होने के कारण हर वर्ष अनेक योग्य विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। यह स्थिति शिक्षा के अधिकार के अनुरूप नहीं है और इसे जल्द सुधारने की आवश्यकता है।
इस दौरान कॉलेज स्टाफ से डॉ. जर्नल सिंह भी मौजूद रहे |
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार एवं नगर मंत्री सचिन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ABVP हमेशा से विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने प्राचार्य से अनुरोध किया कि इस ज्ञापन को शीघ्र ही उच्च स्तर तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ता ललित, प्रिंस लांबा, कार्तिक, आशीष, अरमान, महारथी, प्रिया, संजू आदि भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को रखा और आशा व्यक्त की कि प्रशासन जल्द ही इन पर सकारात्मक निर्णय लेगा।
अंत में ABVP ने विश्वास जताया कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही उचित कदम उठाएगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर और सुलभ उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके।
सतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
सतनाली | बारिश की मार से ढही बीडीपीओ कार्यालय की चारदीवारी : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | बड़ा हादसा टला
सतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल