महेंद्रगढ़ | हकेवि के मियावाकी वन का विधायक ने किया दौरा : हरित पहल को बताया पर्यावरण संरक्षण की मजबूत दिशा

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
हरित पहल और पौधारोपण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महेंद्रगढ़ विधायक।
हरित पहल और पौधारोपण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महेंद्रगढ़ विधायक।

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ परिसर में विकसित मियावाकी वन का महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने दौरा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान विधायक ने मियावाकी वन के विकास और संरक्षण में वन विभाग एवं विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार के घने और पर्यावरण अनुकूल वन शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी इसी प्रकार के और मियावाकी वन विकसित किए जाएं, ताकि क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली को और मजबूती मिल सके।

कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने जानकारी दी कि यह मियावाकी वन लगभग दो वर्ष पूर्व वन विभाग के सहयोग से 2.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया था। वर्तमान में इसे राज्य स्तर पर एक मॉडल मियावाकी वन के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें 37 प्रजातियों के लगभग 10,000 पौधे लगाए गए हैं, जो घने वन क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की हरित पहलों को मजबूत करने में वन विभाग के अधिकारियों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर उन्होंने श्री विजेंद्र सिंह, डीसीएफ का आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान प्रो. सुरेन्द्र सिंह, समन्वयक ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस ने विधायक को मियावाकी वन की अवधारणा, इसकी विशेषताओं और पर्यावरणीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं श्री विक्रम सिंह, रेंज अधिकारी ने वन दरोगा श्री नरेंद्र के प्रयासों की सराहना की, जो इस वन की देखरेख में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस मौके पर समाजसेवी श्री रामनिवास पटौदा भी विधायक के साथ मौजूद रहे। यह दौरा विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित अभियानों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 17 जून को सीतापुर, बिहार से खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम राठौर वासी गाँव सहसापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस...
Continue Reading

फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रशांत शर्मा, निवासी ग्राम उघनपुरा, जिला आगरा (उत्तर प्...
Continue Reading

फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव राहत कार्य के दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते हुये निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending