महेंद्रगढ़। हकेवि में 5 मई से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : जलवायु परिवर्तन, सतत विकास व स्वास्थ्य जोखिम पर मंथन

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 5 मई से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 5 मई से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा 5 व 6 मई 2026 को ‘जलवायु परिवर्तन, सतत विकास एवं स्वास्थ्य जोखिम’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश से 350 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 334 शोध सार प्राप्त हुए हैं, जो इस आयोजन की व्यापकता को दर्शाते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने बताया कि यह सम्मेलन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। यहां जलवायु परिवर्तन के पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा होगी और प्रभावी व सतत समाधान तलाशे जाएंगे।

सम्मेलन के संयोजक व पर्यावरण अध्ययन विभाग के शिक्षक डॉ. भूपेंद्र पी. सिंह ने जानकारी दी कि यह आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ सकेंगे। सम्मेलन में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ अपने शोध और विचार साझा करेंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह। स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुनहाना-शिकरावा रोड स्थित मोहन भ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending