जींद | प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना : बोले- डबल इंजन सरकार कर रही बेहतरीन काम | युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए गिनाईं उपलब्धियां

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र पर काम करते हुए प्रदेश के विकास को नई गति दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं, किसानों, बहनों और बेटियों सहित समाज के हर वर्ग के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश तेज़ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेती और उद्योग हरियाणा की प्रगति के दो मजबूत पहिए हैं, जो प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विकास कार्यों, किसान हित, रोजगार और औद्योगिक प्रगति को लेकर सरकार की विभिन्न पहलों का भी उल्लेख किया गया।



