ज़िला
नांगल चौधरी | NH-148B पर बड़ा हादसा टला : दौड़ती पिकअप का टायर टूटा | 150 फीट तक घिसटती रही गाड़ी
नांगल चौधरी | हरियाणा के कालिया नांगल स्थित NH-148B हाईवे कट पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जयपुर सब्जी मंडी से चंडीगढ़ मंडी जा रही फलों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी का अचानक पीछे का टायर टूटकर अलग हो गया। टायर निकलते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 100 से 150 फीट तक घिसटती चली गई।

NH-148B हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप का टायर टूटने से बड़ा हादसा टला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के दौरान रेलिंग दूर जा गिरी और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी जिस तरह से रेलिंग तोड़ते हुए आगे तक घिसटती रही, उससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दौड़ती पिकअप का पिछला टायर निकला, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला।
गनीमत यह रही कि उस समय हाईवे पर आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि वहां कोई अन्य वाहन होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और किसी प्रकार की जनहानि भी नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और भारी वाहनों की नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
नांगल चौधरी | आज सरपंचों ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा : युवकों को उठाने का आरोप | पैसों की मांग का दावा | एसपी को शिकायत
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद