नारनौल । 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: नारनौल में 1 से 24 वर्ष तक के लाभार्थियों को खिलाई जाएगी दवा

रिपोर्टर:
|
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस नारनौल
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस नारनौल

 जिले में 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों सहित 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

एडीसी ने स्पष्ट किया कि यह एक महत्वपूर्ण जन-स्वास्थ्य अभियान है, जिस पर मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान है और कोई भी पात्र लाभार्थी दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश 21 अप्रैल को दवा नहीं ले पाएंगे, उनके लिए 5 मई को विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, ताकि सभी तक दवा की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि मिट्टी से फैलने वाले कीड़ों के संक्रमण से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे कुपोषण और खून की कमी जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। कृमि मुक्ति की दवा बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई में एकाग्रता और स्कूल उपस्थिति में भी सुधार लाती है।

अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और शहरी क्षेत्रों में विशेष केंद्र बनाकर दवा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूल न जाने वाले बच्चों और युवा महिलाओं तक भी इस दवा की पहुंच सुनिश्चित करें।

इसके अलावा ग्राम स्तर पर जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे चबाकर ही सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दवा लेने के बाद कुछ बच्चों में हल्का जी मिचलाना या चक्कर आना जैसे लक्षण हो सकते हैं, जो अस्थायी हैं और चिंता का विषय नहीं हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें और वाहन पूरी तरह तैयार रहेंगे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | रक्तदान में योगदान पर माता सती वेलफेयर समिति सम्मानित : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मिला प्रशस्ति पत्र

Array
|
रेडक्रॉस का सम्मान प्राप्त करते समिति पदाधिकारी कृष्ण यादव नीरपुर।
रेडक्रॉस का सम्मान प्राप्त करते समिति पदाधिकारी कृष्ण यादव नीरपुर।
नारनौल। जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर माता सती वेलफेयर समिति गहली नारनौल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यह सम्मान समिति के पदाधिकारी कृष्ण यादव नीरपुर ने प्राप्त किया। समिति को यह सम्मान जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित ...
Continue Reading

नारनौल | राष्ट्रीय लोक अदालत में 9046 मामलों का निपटारा : मोटर दुर्घटना मामलों में 1.33 करोड़ मुआवजा

Array
|
लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।
लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।
नारनौल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष हर्षाली ...
Continue Reading

नारनौल | प्रो राजवीर सिंह बने जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी : महाविद्यालयों के विकास को नई दिशा देने की बात

Array
|
उच्चतर शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रो राजवीर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित।
उच्चतर शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रो राजवीर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित।
नारनौल | जिला महेंद्रगढ़ के सबसे बड़े और प्राचीन राजकीय महाविद्यालय नारनौल के वर्तमान प्राचार्य प्रो राजवीर सिंह को माननीय निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले जिला महेंद्रगढ़ के उच्चतर शिक्षा अधिकारी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending