अटेली। सामाजिक न्याय के लिए एकजुटता जरूरी: अटेली में BSP नेता अतरलाल एडवोकेट का आह्वान, 45 दिन का जन अभियान शुरू

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
|
बसपा नेता अतरलाल के सामाजिक न्याय जन अभियान का स्वागत करते ग्रामीणजन।
बसपा नेता अतरलाल के सामाजिक न्याय जन अभियान का स्वागत करते ग्रामीणजन।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने से ही सामाजिक न्याय और समानता समाज के सभी वर्गों तक पहुंच सकती है। इसलिए किसान, मजदूर, गरीब, युवा तथा महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।

ये विचार बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने गांव नावदी और नांगल (अटेली) में आयोजित सभाओं के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान, श्रमिक, युवा, छात्र और महिलाएं अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं। मजदूर पूरी मजदूरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं किसान फसल बिक्री के लिए सरकार की जटिल और अव्यवहारिक शर्तों से जूझ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मिड-डे-मील वर्कर, आशा वर्कर, दमकल कर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इन सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा “सामाजिक न्याय जन अभियान” शुरू किया गया है, जो अगले 45 दिनों तक चलेगा।

अतरलाल ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आंदोलन शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई है।

कार्यक्रम में विकास सिंघानिया, डॉ. महिपाल, ताराचंद प्राध्यापक, शेर सिंह यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर भूपेंद्र सरपंच, देशराज, कृष्ण बाबूजी, धर्मेंद्र, बनवारी लाल एडवोकेट, मुंशीराम, तेजपाल यादव, बीरसिंह यादव, ओमवती, मधुबाला सरपंच, कमला, रोशनी, गायत्री, धर्मपाल, भूपसिंह, गिरिराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | वेद वाटिका में 21 दिवसीय योग शिविर जारी : ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
अटेली । गांव गुजरवास स्थित वेद वाटिका में चल रहे 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का संचालन कर्ण चौहान ने किया । विशिष्ट अतिथि रीतू गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन पद्धति है जो विश्व को सेहत का रा...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली |  नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने वाली हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल अटेली मंडी की छात्रा श्रद्धा यादव के सम्मान म...
Continue Reading
Advertisement

Trending