नारनौल। जलकर्मियों की बैठक में दिखा उत्साह : मुख्यमंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों कर्मचारी | न्यूनतम वेतन में 35% बढ़ोतरी से खुशी

रिपोर्टर:
|
नारनौल में जलकर्मियों की बैठक
नारनौल में जलकर्मियों की बैठक

सुभाष पार्क में पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन और भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कादियान ने की।

बैठक में कर्मचारियों को 26 अप्रैल को गुड़गांव में आयोजित मुख्यमंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। सभी उपस्थित कर्मचारियों ने एकमत होकर कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

इस दौरान हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर भी चर्चा हुई। इस फैसले से जलकर्मियों के वेतन में करीब ₹4500 की वृद्धि हुई है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल है।

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बड़ी संख्या में मौजूद जलकर्मियों ने एकजुट होकर संगठनात्मक ताकत बढ़ाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव बाता, ओंकार सिंह, हुकुम सैनी, प्रदेश सहसचिव सुरेंद्र जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक यादव, महेंद्र सहित ब्लॉक महेंद्रगढ़ से प्रदीप, बलवंत, राजपाल, विनीत, सुरेश, सूरजभान और अरुण कुमार शामिल रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल। क्षेत्र के गांव गोद के देवसर मोहल्ले में रविवार को बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण बिजली विभाग का एक खंभा गिर गया, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। खंभा गिरने के बाद गांव के अधिकांश हिस्से में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : हरीश सैनी बने प्रधान | समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प

अनीता
|
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के सभागार भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सभा की नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपने दायित्व संभाल लिए। समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रधान हरीश सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके साथ उपप्रधान अरुण सैनी तथा क...
Continue Reading

नारनौल | मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सैनी समाज सक्रिय : रेस्ट हाउस में हुई बैठक | अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 8 जून को प्रस्तावित नारनौल दौरे को लेकर रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में सैनी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम की तैयारियों तथा समाज की अधिकतम भागीदारी स...
Continue Reading
Advertisement

Trending