नारनौल को बड़ी सौगात: 11 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक पॉलीक्लिनिक पशु अस्पताल – ओमप्रकाश

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

विधायक ओम प्रकाश यादव
विधायक ओम प्रकाश यादव
नारनौल क्षेत्र के पशुपालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने एक विशेष भेंट वार्ता बताया कि क्षेत्र में जल्द ही एक अत्याधुनिक पॉलीक्लिनिक पशु अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 11 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है।
यह अस्पताल रेवाड़ी रोड स्थित पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय परिसर में बनाया जाएगा। करीब 20 एकड़ में फैले इस कैंपस में पहले से विभागीय कार्यालय और किसानों के लिए लैब मौजूद है, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं से लैस पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विधायक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अभी तक गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पशुओं के इलाज के लिए किसानों को हिसार या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। नए अस्पताल के बनने से स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बदलते समय में खेती की जमीन घटती जा रही है और किसानों की आय का मुख्य आधार पशुपालन बनता जा रहा है। ऐसे में पशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस पॉलीक्लिनिक अस्पताल की मांग की गई थी, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विधायक ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के पशुपालकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और पशुपालन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading

सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

सुशील शर्मा
|
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में र...
Continue Reading

नारनौल। नागरिक अस्पताल का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर | साफ-सफाई व दवाइयों की उपलब्धता जांची

राजेश भाम्भू
|
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह मरीजों का जाना हालचाल
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह मरीजों का जाना हालचाल
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने आज स्थानीय नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: