नूंह | गैंगरेप-आत्महत्या मामला : फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्व समाज ने एसपी से की मुलाकात | दो दिन का मिला आश्वासन

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। बिछौर थाना क्षेत्र में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और बाद में आत्महत्या के मामले में फरार चार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को सर्व समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द गिरफ्तारी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रफीक ने बताया कि मामले में दर्ज एफआईआर के पांच मुख्य आरोपियों में से अब तक केवल एक की गिरफ्तारी हुई है, जबकि चार मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वे मुख्य आरोपी नहीं बल्कि उनके सहयोगी और संरक्षक बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को वास्तविक न्याय तभी मिलेगा जब सभी मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

रफीक ने बताया कि एसपी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा है कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि यदि आरोपी पुलिस के सामने पेश नहीं होते हैं तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि अगले 5 से 10 दिनों के भीतर सभी फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो वे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन और अनशन शुरू किया जाएगा।

प्रतिनिधियों ने कहा कि वे इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएंगे ताकि देश को पता चल सके कि पिछड़े क्षेत्रों में गरीब और मजलूम परिवारों के साथ किस तरह के अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों ने पीड़ित परिवार का अपेक्षित साथ नहीं दिया और उनकी आवाज को पर्याप्त महत्व नहीं मिला।

हालांकि, प्रतिनिधिमंडल ने फिलहाल पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | नशा मुक्त रेवाड़ी–सुरक्षित रेवाड़ी अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान तेज : ग्रामीणों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। निरीक्...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीन विवाद में हत्या का मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार : ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

राजेश भाम्भू
|
थाना सदर रतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चंद घंटों में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया काबू
थाना सदर रतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चंद घंटों में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया काबू
फतेहाबाद | थाना सदर रतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को चंद घंटों में काबू करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हुक्मांवाली निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र बरयाम सिंह को काबू किया है। आरोपी क...
Continue Reading

गुरुग्राम | IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार : दीपक मैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योग निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर,पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी गई । उद्योगों और उनके कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के...
Continue Reading
Advertisement

Trending