फतेहाबाद | युवक ने फंदा लगाकर दी जान : 4 महीने पहले हुई शादी | 7 दिन पहले मायके गई थी पत्नी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
मृतक सोनू का फाइल फोटो।
मृतक सोनू का फाइल फोटो।

फतेहाबाद | अशोक नगर निवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक माजरा रोड पर मोबाइल शॉप चलाता था। उसकी 4 महीने पहले फरवरी में शादी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अशोक नगर निवासी भैया लाल का 28 वर्षीय बेटा सोनू माजरा रोड पर खुद की मोबाइल शॉप चलाता था। उसकी पत्नी सात दिन पहले ही मायके गई थी। परिजनों के अनुसार, सोनू रविवार रात को खाना खाकर कमरे में सोया था। सुबह देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, सोनू चार बहन-भाईयों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार रात को वह होटल से खाना लेकर आया था। इसके बाद माता-पिता और खुद ने खाना खाया। फिर वह कमरे में जाकर सो गया। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो माता-पिता ने जाकर देखा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | पुलिस की साइबर सेल का सराहनीय कार्य : 103 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पिछले एक माह के दौरान 103 मोबाइल फोन तलाश किये हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में पुलिस उपायुक्त अपराध (डीसीपी क्राइम) राजे...
Continue Reading

नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा

बबीता वर्मा
|
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
नूंह | जिले के सबसे व्यस्त बड़कली चौक पर जाम, जलभराव और अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश द...
Continue Reading

फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू

राजेश भाम्भू
|
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
फतेहाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। टोहाना के बाद अब भट्टू थाना क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एसीबी जींद की टीम ने भट्टू थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) तलविंद्र कौर को 35...
Continue Reading
Advertisement

Trending