पानीपत : घर में लगी आग , शादी की खुशियां मातम में बदली

रिपोर्टर:
|
पानीपत : घर में लगी आग , शादी की खुशियां मातम में बदली
पानीपत : घर में लगी आग , शादी की खुशियां मातम में बदली

पानीपत, 23 मार्च (GZN)। यहां के विकास नगर स्थित शादी वाले एक घर में अचानक से बाइक में आग लग गई। बाइक से शुरू हुई आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और कमरे में सो रही महिला और बच्चा धुएं में दम घुटने से बेहोश हो गए। पड़ासियों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। घर में भतीजा-भतीजी की शादी की तैयारी चल रही थी। शादी के लिए जुटाया गया शादी का पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, विकास नगर में आग की ये घटना जयपाल के मकान में साेमवार काे हुई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर ओर बाइक ढांचे में तब्दील हो चुके थे। गृह स्वामी जयपाल ने बताया कि गैस की तरह पेट्रोल की भी किल्लत न हो जाए, इसके लिए एहतियात के तौर पर अपने बेटे को बाइक की टंकी फुल कराने भेजा था। बेटा पेट्रोल डलवाकर लौटा और बाइक को घर के अंदर साइड स्टैंड पर खड़ा कर दिया। इस दौरान बाइक का इंजन और साइलेंसर काफी गर्म था। पेट्रोल फुल होने के कारण टंकी से पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। जैसे ही पेट्रोल गर्म इंजन पर गिरा, उसने तुरंत आग पकड़ ली। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में लिया। आग से बाइक कुछ ही देर में धूं धूं कर जलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा शादी का पूरा सामान भी जलकर राख हो गया।

घर में आग लगने के समय जयपाल की पुत्रवधू व पोता एक कमरे में सो रहे थे। आग और धुएं के कारण वे कमरे में ही फंस गए। परिवार ने उन्हें बचाने के लिए खूब आवाजें दीं, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में उनको बाहर निकाला, तब तक वे बहोशी की हालत में थे। काफी देर बाद उनको होश आया। आग की सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी गई और साथ ही बाल्टियों से पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग बुझाने में कई घंटे लगे। तब तक घर का पूरा सामान जल चुका था। जयपाल ने बताया कि जल्द ही भतीजे और भतीजी की शादी होने वाली थी। इस उत्सव के लिए परिवार ने कड़ी मेहनत की कमाई से भारी खरीदारी की थी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Array
|
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी और जैनपुर की पहाड़ियों का औचक न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी

Array
|
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना कार्य को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज

Array
|
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान बीपीएल परिवारों के प्लॉट इंतकाल से जुड़े मामलों को प्राथमि...
Continue Reading
Advertisement

Trending