नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।

नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह ने अनूठी पहल करते हुए अपनी आधिकारिक सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं किया। वे आम नागरिकों की तरह नांगल चौधरी बस स्टैंड से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने कार्यालय पहुंचे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन बचत का संदेश दिया।

एसडीएम उदय सिंह ई-रिक्शा से पहुंचे कार्यालय, दिया ईंधन बचत का संदेश

एसडीएम उदय सिंह ई-रिक्शा से पहुंचे कार्यालय, दिया ईंधन बचत का संदेश

कार्यालय पहुंचने के बाद एसडीएम उदय सिंह ने ई-रिक्शा के माध्यम से ही नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग कम से कम करें। उन्होंने कहा कि बाजार या आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए पैदल चलने, साइकिल चलाने अथवा सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

उदय सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से कारपूलिंग को बढ़ावा देने की भी अपील करते हुए कहा कि एक ही मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग वाहन साझा कर पेट्रोल-डीजल की खपत कम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव अपनाए तो ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आर्थिक बचत के बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। एसडीएम की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोगों ने इसे जनजागरूकता का सकारात्मक प्रयास बताया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। ई-रिक्शा में सफर कर डीसी अनुपमा अंजली ने दिया ईंधन बचाने का संदेश : बस स्टैंड और पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल। प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को एक अनूठी पहल करते हुए सरकारी वाहनों का काफिला छोड़ अधिकारियों के साथ ई-रिक्शा में सफर किया। उन्होंने लघु सचिवालय से ई-रिक्...
Continue Reading

नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
नारनौल। आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 71 नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों के लिए रविवार को पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया ...
Continue Reading

नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 2303 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया के निर्देश पर 18 मई से 24 मई तक चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना नंब...
Continue Reading
Advertisement

Trending