ज़िला
सतनाली | एसडीएम योगेश सैनी ने जनगणना कार्य की समीक्षा की : पारदर्शिता और शुद्धता पर दिया जोर
महेंद्रगढ़/सतनाली एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली खंड कार्यालय में सुपरवाइजरों की बैठक लेकर जनगणना 2026 के अंतर्गत चल रहे हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं, सामाजिक कल्याण नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचे। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सही जनगणना आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
ऐसे में प्रत्येक परिवार की सही और अद्यतन जानकारी दर्ज करना बेहद आवश्यक है। एसडीएम ने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि जनगणना प्रक्रिया पूरी दक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो तथा प्रत्येक नागरिक का सही विवरण दर्ज किया जा सके।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
सतनाली | समाधान शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं :अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद