ज़िला
उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनावी दौरा: कई जनसभाओं को करेंगी संबोधित
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी, 24 मार्च। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को चुनाव प्रचार के तहत उत्तर बंगाल के दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हासीमारा से हेलीकॉप्टर के जरिए चालसा पहुंचेंगी। यहां वह नागराकाटा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार संजय कुजूर के समर्थन में एक चर्च में जाकर ईसाई समुदाय से संवाद करेंगी और समर्थन की अपील करेंगी।
इसके बाद बुधवार सुबह ममता बनर्जी मयनागुड़ी टाउन क्लब मैदान में उम्मीदवार राममोहन राय के समर्थन में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगी।
इसी क्रम में वह जलपाईगुड़ी जिले की डाबग्राम-फुलबाड़ी और दार्जिलिंग जिले की माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीटों पर भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगी।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन सभाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। वहीं प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद