यमुनानगर | डेढ़ करोड़ की स्मैक मामले में दो और तस्कर गिरफ्तार : एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई | अब तक चार आरोपी काबू

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दो महीने पहले जमानत पर बाहर आए दो आरोपियों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया दिनांक 22 जून 2025 को उनकी टीम ने 1 किलो 200 ग्राम करीब डेढ करोड रुपए की हीरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया था कि यह नशीले पदार्थ वह पुराना हमीदा निवासी अमानत और सलामत को देने के लिए आया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी भाई हैं और नर्सरी का कारोबार करते हैं।

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए। दोनों आरोपियों पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर। पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी : दो आरोपी गिरफ्तार | एक पुलिस रिमांड पर

राजीव मेहता
|
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने छछरौली स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को ...
Continue Reading

यमुनानगर। हाईवे पर साधु बनकर स्नैचिंग : दो और आरोपी गिरफ्तार | पानी मांगने के बहाने बनाते थे शिकार

राजीव मेहता
|
हाईवे पर साधु का भेष बनाकर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ।
हाईवे पर साधु का भेष बनाकर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ।
यमुनानगर। हाईवे पर साधु का भेष धारण कर पानी मांगने के बहाने राहगीरों से स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इस...
Continue Reading

फतेहाबाद | पुलिस की कैफे पर रेड : 8 महिला और छात्राएं मिलीं | 3 युवक भी मिले | टीम 3 घंटे की निरीक्षण

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | शहर के 4 मरला कॉलोनी स्थित रोज कैफे में शुक्रवार को पुलिस ने रेड की। इस दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने करीब तीन घंटे तक कैफे पर निरीक्षण किया। टीम को चार छात्राएं और चार शाद...
Continue Reading
Advertisement

Trending