नारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।

नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान’ के तहत प्रदेश की 114 करोड़ रुपये की सात स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान महेंद्रगढ़ जिले में 4.15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच अमृत सरोवरों का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं।

जिला स्तर पर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव और महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया तथा मुख्यमंत्री का संबोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना।

विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश में मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि अमृत सरोवर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य सभी गांवों के जोहड़ों का कायाकल्प कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने जिन पांच अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया, उनमें गणियार स्थित हनुमान मंदिर अमृत सरोवर (1.82 करोड़ रुपये), धनौंदा का खाण्डरी वाला अमृत सरोवर (47.84 लाख रुपये), खातौली जाट का बाबा वाला अमृत सरोवर (59.01 लाख रुपये), उमराबाद के बास किरारोद अमृत सरोवर (72.41 लाख रुपये) तथा जड़वा की ढाणी का अमृत सरोवर (53.71 लाख रुपये) शामिल हैं।

कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन रमेश, बीडीपीओ रेनूलता यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश में इन स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ उपमंडलीय अस्पताल में लगभग 31.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त 50 बेड वाले भवन और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण किया। साथ ही ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ महिला क्लिनिक की शुरुआत भी की।

उन्होंने आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस परियोजना पर 33.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इसके अलावा अंबाला, फरीदाबाद, कैथल, पलवल, रेवाड़ी और नूंह के जिला अस्पतालों के नवीनीकरण के बाद उन्हें जनता को समर्पित किया गया, जिस पर 28.09 करोड़ रुपये की लागत आई।

कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत लगभग 19.71 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी की गई। इनमें सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव मुक्ति के लिए परामर्श सेवाओं की शुरुआत तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सघन पौधारोपण अभियान भी शामिल है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। हरियाणा पुलिस में पदोन्नति : एसआई महा सिंह बने निरीक्षक | डीएसपी भारत भूषण ने लगाए स्टार | 1988 में सिपाही के रूप में शुरू किया था सफर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। डीएसपी भारत भूषण ने आज अपने कार्यालय में एसआई महा सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने उपरांत उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह पुलिस कर्मचारी वर्ष 1988 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थ...
Continue Reading

नारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन

नितिन यादव
|
विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि
विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि
नारनौल। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) प्रमोद कुमार के निलंबन के विरोध में मंगलवार को महेंद्रगढ़ जिले में बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला। जिलेभर से पहुंचे करीब 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचों,...
Continue Reading

नारनौल। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने जन परिवेदना समिति की बैठक में सुनीं 11 शिकायतें : सिंगल-विंडो पोर्टल से ऑनलाइन मिल रही जमाबंदी-इंतकाल की सुविधा | विधवा को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।
नारनौल। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित 11 शिकायतों की सुनवाई की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंन...
Continue Reading
Advertisement

Trending