ज़िला
निजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
निजामपुर | खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, निजामपुर में मंगलवार को सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व एवं देखरेख में हुआ। समारोह में खंड निजामपुर, नांगल चौधरी, नारनौल तथा राजस्थान से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक पहुंचे। पूरे कार्यक्रम में सम्मान और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
समारोह के मुख्य आकर्षण खंड निजामपुर के प्रथम एवं नींव रखने वाले पूर्व बीडीपीओ दीपक यादव रहे। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में दीपक यादव ने धर्मपाल चौधरी के साथ बिताए कार्यकाल के कई संस्मरण साझा किए और कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित की भावना से कार्य किया। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए धर्मपाल चौधरी ने कई बार अवकाश के दिनों में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मानवेंद्र जेई ने किया। समारोह में खंड निजामपुर के अधिकांश सरपंचों के अलावा नांगल चौधरी और नारनौल खंड के अनेक सरपंचों ने भी भाग लिया। राजस्थान से आए अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।
इस अवसर पर खंड निजामपुर सरपंच संगठन के प्रधान विक्रम पहलवान ने धर्मपाल चौधरी को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। पवेरा के सरपंच धर्मेंद्र ने उन्हें पारंपरिक सम्मान स्वरूप हुक्का भेंट किया, जबकि पूर्व प्रधान जोगिंदर छिल्लर ने भी स्मृति-चिह्न देकर उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। इसके अलावा बड़ी संख्या में सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने उपहार एवं सम्मान भेंट कर धर्मपाल चौधरी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि धर्मपाल चौधरी ने अपने सेवाकाल के दौरान पंचायतों के विकास, वित्तीय कार्यों के सुचारु संचालन और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण के कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हमेशा सम्मानित रहे।
अपने संबोधन में धर्मपाल चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें निजामपुर क्षेत्र से हमेशा भरपूर सहयोग, स्नेह और सम्मान मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने धर्मपाल चौधरी के स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम में भावुक विदाई के साथ उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया।
निजामपुर | ब्लॉक की नींव रखने वाले पूर्व बीडीपीओ दीपक यादव रहे आकर्षण का केंद्र : वरिष्ठ पत्रकार अजीत चौधरी ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
निजामपुर | हर घर झंडा, हर घर चाबी अभियान के तहत जजपा का जनसंपर्क : बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
निजामपुर | कृषि सहकारी समिति की बैठक में किसानों को योजनाओं की जानकारी : समय पर रिकवरी और समिति को मजबूत बनाने पर जोर
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई