यमुनानगर : जल संकट पर प्रशासन सख्त, जलापूर्ति का समय बदला गया

रिपोर्टर:
|

यमुनानगर, 23 मार्च (GZN) || यमुनानगर जिले में बढ़ती जल खपत और गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। उपायुक्त प्रीति के निर्देश पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ विचार-विमर्श के बाद शहर में जल वितरण का समय पुनर्निर्धारित किया गया है, ताकि जल संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश गाबा ने साेमवार काे बताया कि कई क्षेत्रों में पानी के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। विशेष रूप से नलों को खुला छोड़ने और वाहनों की धुलाई जैसे कार्यों में पेयजल का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा था, जिससे जल संरक्षण के प्रयास प्रभावित हो रहे थे और भू-जल स्तर पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब शहर में पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन प्रात: 5 बजे से 9 बजे तक तथा सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक की जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी उपलब्ध कराना और अनावश्यक बर्बादी पर नियंत्रण स्थापित करना है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए केवल प्रशासनिक कदम पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आमजन की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें और सार्वजनिक व निजी स्थलों पर नलों को व्यर्थ न बहने दें।

प्रशासन का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही जल संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है। यदि समय रहते जल के प्रति जिम्मेदारी नहीं दिखाई गई, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट : सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बबीता वर्मा
|
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्र...
Continue Reading

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading

नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बबीता वर्मा
|
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत...
Continue Reading
Advertisement

Trending