ज़िला
महेंद्रगढ़। सातवें दिन श्रीराम कथा में भगवान राम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन : श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर
महेंद्रगढ़। शहर के सर्राफा बाजार स्थित बाबा स्वामी दयाल नर्सिंग स्कूल के सामने आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें एवं अंतिम दिन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास श्री राम सुमिरन दास जी महाराज ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और आदर्श शासन का संदेश दिया।
कथा के दौरान उन्होंने भरत मिलाप, लंका दहन, कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध तथा रावण वध के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि लंका पर विजय प्राप्त करने के उपरांत जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे, तब गुरु वशिष्ठ ने विधि-विधान के साथ उनका राज्याभिषेक कर उन्हें अयोध्या का राजा बनाया। इस प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण कॉलोनी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की मनमोहक झांकियां रहीं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
कथा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था सेठ भारत भूषण (अनाज मंडी) की ओर से कराई गई।
इस अवसर पर महंत श्री राजेश महाराज (बालाजी विशालधाम, भिर पचेरी), एडवोकेट पूनम सेन, नंदबाला बोहरा, अमरसिंह सोनी, दिनेश सेन पाली, हिमांशु आमेरिया, जयंत आमेरिया, भीमसेन शास्त्री, प्रेम चौधरी, लोकेश चौधरी, सत्यप्रकाश आमेरिया, कुलदीप आमेरिया, हरीसिंह सेन, मयंक लावनिया, सरोज, बबीना, कौशल्या, सुनीता, सुमन, रितिका दिनोदिया, ओमवती, संतोष, माया, कृष्णा, किरण, भगवती देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ | 43°C की तपती गर्मी में कंबल : सर्दियों में बर्फ | महेंद्रगढ़ का संतलाल बना देशभर में चर्चा का विषय
महेंद्रगढ़ । जिला महेंद्रगढ़ में पहले दिन एचटेट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न : डीसी-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण | परीक्षार्थियों ने सराहे प्रशासनिक इंतजाम
महेंद्रगढ़ | एचटेट परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट : धारा-163 लागू | नकल पर सख्त कार्रवाई
-
नारनौल4 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
नारनौल4 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल4 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण