नारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
कार्यकारी महासचिव नियुक्त होने के बाद रेणु दहिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
कार्यकारी महासचिव नियुक्त होने के बाद रेणु दहिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते सैनी सभा के पदाधिकारी।

नारनौल । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था सैनी सभा में महासचिव पद को लेकर चल रही स्थिति का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। 24 मई को हुए चुनाव में महज एक वोट से पराजित हुईं रेणु दहिया को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से कार्यकारी महासचिव नियुक्त कर दिया। यह निर्णय नवनिर्वाचित महासचिव जयसिंह सैनी द्वारा अपने पद से दिए गए इस्तीफे को स्वीकार किए जाने के बाद लिया गया।

जानकारी के अनुसार, 24 मई को सैनी सभा के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा पांच पदों के लिए चुनाव हुए थे। महासचिव पद पर जयसिंह सैनी और रेणु दहिया के बीच बेहद कांटे का मुकाबला हुआ था, जिसमें जयसिंह सैनी मात्र एक वोट के अंतर से विजयी घोषित हुए थे। हालांकि चुनाव के बाद वे महासचिव का कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए।

बताया गया कि 25 जून को जयसिंह सैनी ने अपने व्यक्तिगत एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए सैनी सभा के प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट को लिखित रूप से इस्तीफा सौंप दिया। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे महासचिव पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं और उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए।

इस्तीफा मिलने के बाद सैनी सभा के प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट ने कई बार जयसिंह सैनी से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें निर्णय पर पुनर्विचार करने और समाजहित में पदभार संभालने का आग्रह किया। इसके अलावा 3 जुलाई को प्रधान ने नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष कमल सैनी, सचिव मनीष सैनी तथा अन्य कॉलेजियम सदस्यों के साथ अंतिम बैठक कर भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जयसिंह सैनी अपने निर्णय पर अडिग रहे और महासचिव का दायित्व संभालने में असमर्थता जताई।

इसके बाद शनिवार 4 जुलाई को सैनी सभा की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में उपस्थित सभी 20 पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष प्रधान ने जयसिंह सैनी का इस्तीफा पढ़कर सुनाया। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

इसके उपरांत सभा के संविधान की धारा 13 की उपधारा (4) के तहत रिक्त हुए महासचिव पद को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यकारिणी सदस्य रामनरेश सैनी ने रेणु दहिया के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके साथ ही रेणु दहिया को सैनी सभा का कार्यकारी महासचिव नियुक्त कर दिया गया।

निर्णय के बाद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेणु दहिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें महासचिव की सीट पर बैठाकर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारी महासचिव रेणु दहिया ने कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि सैनी सभा के संविधान, समाजहित और संगठन की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं समाज के सहयोग से संस्था को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान से युवाओं की आवाज़ होगी बुलंद : शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार की गारंटी पर जोर-राव नरेंद्र सिंह

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में छात्रों के साथ संवाद करते हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।
नारनौल में छात्रों के साथ संवाद करते हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।
नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को सुना। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में ने...
Continue Reading

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading

नारनौल | विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस : जूट के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नारनौल। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला नगर आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों...
Continue Reading
Advertisement

Trending