Narnaul News | 17 सितंबर को महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा का अनावरण : मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे शिरकत | सैनी सभा ने बनाई रणनीति
आगामी 17 सितंबर 2026 को नारनौल में सैनी धर्मशाला के पास स्थापित महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा एवं चौक का अनावरण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सैनी सभा परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट ने की।
बैठक में सभा के कॉलेजियम सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के नारनौल पहुंचने पर स्वागत करने और प्रतिमा अनावरण समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

सैनी सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा और चौक का अनावरण समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव और शहर की गली-गली जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाने पर सहमति बनी। समाज के लोगों को व्यक्तिगत रूप से भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में प्रतिमा अनावरण के बाद सैनी सभा परिसर में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी रखा गया। इसके लिए समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने पर चर्चा हुई।
बैठक को सैनी सभा प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, सभा महासचिव रेणु दहिया, पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रकाश सैनी, मुखराम सैनी, अनिल सैनी, भगत सिंह, मास्टर अमीचंद, दिनेश कुमार और लक्ष्मण सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि समारोह की सफलता के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर प्रचार अभियान को गति देने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने समाज के लोगों से एकजुट होकर 17 सितंबर के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
बैठक में पूर्व प्रधान भगवान दास सैनी, उपप्रधान अरुण सैनी, कोषाध्यक्ष कमल कुमार, सचिव मनीष कुमार, संचार सहसचिव मदनलाल सैनी, सह सचिव भारत सैनी, बालकिशन सैनी, रामनरेश सैनी उर्फ भीम, शिक्षा सलाहकार बलवंत सैनी, विजय सैनी एडवोकेट, सूबे सिंह, खुबराम सैनी, गजानंद सैनी, रामजीलाल सैनी, कप्तान हरीश सैनी, पूर्व उपप्रधान संजय सैनी, भाजपा नेता संजय सैनी सहित अनेक कॉलेजियम सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



