Narnaul News | समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं : फैमिली-प्रॉपर्टी ID के मामले पहुंचे | अधिकारियों को समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर चलाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में गुरुवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए।

शिविर में मुख्य रूप से फैमिली आईडी में संशोधन, प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों, बिजली बिल, पेयजल आपूर्ति और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। इन शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
सीईओ निर्मल नागर ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सीटीएम डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।



