Nizampur News | हेड कांस्टेबल दारा सिंह का निधन : राजस्थान पुलिस के जवानों ने दी सलामी | गांव पवेरा में अंतिम संस्कार
राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गांव पवेरा निवासी दारा सिंह पुत्र ओमप्रकाश का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार, परिचितों और गांव में शोक का माहौल रहा। गुरुवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार दारा सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके भाई संदीप ग्रेवाल ने बताया कि बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। दारा सिंह के निधन की सूचना मिलने पर रिश्तेदार, ग्रामीण और परिचित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

अंतिम संस्कार के दौरान राजस्थान पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने दारा सिंह को सलामी देकर अंतिम विदाई दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दारा सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, पुलिसकर्मी और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।उपस्थित लोगों ने दारा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Editor: नितिन यादव



