नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : सुपरवाइजरों व बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित | एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए सुपरवाइजरों और बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम उदय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एसडीएम ने सभी सुपरवाइजरों और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, जिसे पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि घर-घर वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को एकत्र कर उनका डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। एसडीएम ने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कानूनगो पवन ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को बीएलओ ऐप की तकनीकी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कैसे किया जाएगा, जिससे फील्ड स्तर पर कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने आगामी मतदाता सूची प्रक्रिया की समय-सारणी भी साझा की। इसके अनुसार 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निपटारा 21 जुलाई से 18 सितंबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को होगा।

कार्यक्रम में तहसीलदार निशा, बीडीपीओ अशोक कुमार, बीडीपीओ इशांत और बीईओ विकास जगदीप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | सड़कों पर दौड़ती मौत : ओवरलोड वाहनों का आतंक | बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रक | जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल

रामचन्द्र सैनी
|
नांगल चौधरी। दक्षिण हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक भार लेकर दौड़ रहे ट्रक और डंपर आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इतना ही नहीं, कई वाहन बिना न...
Continue Reading

नांगल चौधरी | निर्जला एकादशी पर लगीं छबीलें : श्रद्धालुओं ने किया जल सेवा का पुण्य कार्य

मंजीत सोनी
|
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
नांगल चौधरी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर छबीलें लगाकर राहगीरों को ठंडा जल, शरबत एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। भीषण गर्म...
Continue Reading

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : घर-घर पहुंच रहे बीएलओ | फॉर्म भरने की अपील | लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों के तहत जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाकर लोकतंत्र की नींव को मज...
Continue Reading
Advertisement

Trending