ज़िला
नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : घर-घर पहुंच रहे बीएलओ | फॉर्म भरने की अपील | लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर
नांगल चौधरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों के तहत जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाकर लोकतंत्र की नींव को मजबूत करना है।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम उदय सिंह ने विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर प्रगणक फॉर्म वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं को समय पर फॉर्म भरकर वापस जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान से ही नहीं, बल्कि सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची से सुनिश्चित होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने नाम का सत्यापन और अद्यतन कराना आवश्यक है।
मतदाताओं से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से प्रगणक फॉर्म प्राप्त कर उसे सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर जमा कराएं। इसके अलावा, नागरिक निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल www.voters.eci.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मतदान अधिकार से जोड़ना है। “सशक्त मतदाता – सशक्त लोकतंत्र” के संकल्प के साथ सभी नागरिकों से इसमें भागीदारी करने की अपील की गई है।
नांगल चौधरी। बाबा मुकुंददास गौशाला में राधा-गोविंद मंदिर का भूमि पूजन : मंदिर निर्माण की रखी गई नींव
नांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
नांगल चौधरी। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने नांगल चौधरी में किया संगठन विस्तार : अनेक पदाधिकारियों की नियुक्ति
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री