ज़िला
नारनौल में गैस सप्लाई पर सवाल : कांग्रेस नेता चन्द्र प्रकाश ने उठाए गंभीर मुद्दे
नारनौल रामपाल फ़ौजी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अधिवक्ता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (नारनौल व नांगल चौधरी) चन्द्र प्रकाश, एडवोकेट ने शहर में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग जहां “गैस की कोई कमी नहीं” होने का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद भी 3 से 4 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
चन्द्र प्रकाश ने आरोप लगाया कि एक तरफ आम लोग गैस के लिए भटक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स में नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं। इससे सप्लाई व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा कार्रवाई के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जिन प्रतिष्ठानों से सिलेंडर बरामद होने की बात कही जाती है, उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जाते। इससे यह प्रतीत होता है कि कार्रवाई केवल कागजों और खबरों तक सीमित है और जमीनी स्तर पर पारदर्शिता का अभाव है।
कांग्रेस नेता ने मांग की कि यदि वास्तव में कार्रवाई की जा रही है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के नाम सार्वजनिक किए जाएं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें निष्पक्षता बनाए रखते हुए वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए, न कि सरकार के दावों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करें और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि गैस बुकिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही गैस बुकिंग करें।
नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल
नांगल चौधरी | CBSE 12वीं में श्री कृष्णा स्कूल का शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों के सम्मान में निकला भव्य रोड शो
नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का शानदार रिजल्ट : 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद