ज़िला
नारनौल | शराब माफिया पर सरकार का शिकंजा : सस्ती देसी शराब बेचने का भंडाफोड़ | गुप्त छापेमारी के बाद दो ठेके सील
नारनौल | निर्धारित दर से कम कीमत पर देसी शराब बेचने के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा एक्शन किया है। गुप्त जांच टीम की छापेमारी के बाद शहर के दो शराब ठेकों को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि विभागीय अधिकारी पूरे मामले पर खुलकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले पखवाड़े मीडिया में प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित हुई थी कि नारनौल के कई ठेकों पर सरकार द्वारा तय रेट से कम कीमत पर देसी शराब बेची जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ ठेके निर्धारित समय से पहले ही खोले जाने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही थीं। खबर सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल तो हुई, लेकिन कार्रवाई केवल आश्वासनों तक सीमित रही।

अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा, नारनौल में दो ठेकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उस समय संबंधित आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा था कि ठेकेदारों को रेट सही रखने के निर्देश दिए जाएंगे। लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी रही। इसके बाद विभाग के मुख्यालय ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए दूसरे जिले की एक गुप्त टीम को नारनौल भेजा।
सूत्रों के अनुसार गुप्त टीम ने कई ठेकों पर अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद दो ठेकों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से कार्रवाई का पूरा कारण स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सस्ती देसी शराब मामले में सील हुआ ठेका, जांच के बाद बढ़ी सख्ती
शहर में सबसे ज्यादा चर्चा उस सूचना को लेकर है जिसमें बताया जा रहा है कि एक ठेके पर बिना होलोग्राम मार्क वाली शराब भी मिली थी। यदि यह बात सही साबित होती है तो मामला केवल रेट उल्लंघन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अवैध शराब बिक्री और बड़े स्तर की मिलीभगत तक पहुंच सकता है। हालांकि विभाग के अधिकारी इस विषय पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों की चुप्पी ने पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि निर्धारित रेट से कम कीमत पर शराब बेची जा रही थी तो स्थानीय निरीक्षण व्यवस्था क्या कर रही थी। आखिर किसके संरक्षण में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मीडिया में मामला उजागर नहीं होता तो शायद यह खेल यूं ही चलता रहता। अब लोगों की मांग है कि केवल ठेके सील करने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
इस खबर के बाद हुई कार्यवाही ————
https://www.groundzeronews.com/haryana/mahendragarh-cheap-liquor-illegal-sale-haryana/
नारनौल | बागवानी विभाग का जागरूकता अभियान जारी : मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी दीपक ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | 290 पुलिसकर्मी तैनात
नारनौल | बहादुर सिंह तालाब को भरने की नहीं : सौंदर्यीकरण की तैयारी | ट्रस्ट ने अफवाहों का किया खंडन
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली11 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नांगल चौधरी10 hours agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग