नारनौल | चुनावी नतीजों पर राकेश शर्मा की प्रतिक्रिया : राष्ट्रवाद की जीत’ बताया परिणाम

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
चुनाव नतीजों पर बोले राकेश शर्मा, ‘राष्ट्रवाद की जीत’ का दावा
चुनाव नतीजों पर बोले राकेश शर्मा, ‘राष्ट्रवाद की जीत’ का दावा

नारनौल | भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा एडवोकेट ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सांप्रदायिकता की राजनीति को नकारते हुए विकास और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दी है।

राकेश शर्मा ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मजबूत व स्थिर नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सांप्रदायिकता का सहारा लेकर सत्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

उन्होंने कहा कि आज मतदाता जागरूक हो चुका है और वह उसी पार्टी को चुनता है, जो देश और प्रदेश के विकास की बात करती है। उनके अनुसार चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि जनता अब केवल नीतियों और कार्यों के आधार पर निर्णय ले रही है।

राकेश शर्मा ने इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर जनता की मुहर है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी दीपक ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | 290 पुलिसकर्मी तैनात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक दीपक और पुलिस अधिकारी।
नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक दीपक और पुलिस अधिकारी।
नारनौल। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक प्र...
Continue Reading

नारनौल | बहादुर सिंह तालाब को भरने की नहीं : सौंदर्यीकरण की तैयारी | ट्रस्ट ने अफवाहों का किया खंडन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। शहर की ऐतिहासिक धरोहर बहादुर सिंह तालाब को लेकर सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में फैल रही अफवाहों पर श्री बहादुर सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट, मोहल्ला चांदूवाड़ा, नारनौल ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। ट्रस्ट के प्रधान जतनलाल नूनीवाला और सचिव रवींद्र नूनी...
Continue Reading

नारनौल। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रोजगार मेले का आयोजन : युवाओं को बताए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

रामचन्द्र सैनी
|
युवाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि अमित गोयल
युवाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि अमित गोयल
नारनौल। केंद्र एवं हरियाणा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे उपलब्धि एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने क...
Continue Reading
Advertisement

Trending