ज़िला
नूंह | कर्मचारियों का धरना तेज, सरकार के खिलाफ नारेबाजी : मांगें पूरी न होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी
नूंह | जिले के तावडू नगर पालिका क्षेत्र में कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई दे रहा है। प्रधान मानचंद के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारी पिछले कई दिनों से धरने पर डटे हुए हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है कि वर्षों से हो रहे “शोषण और भेदभाव” ने उन्हें इस आंदोलन के लिए मजबूर किया है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 15-20 साल तक लगातार सेवा देने के बावजूद उन्हें आज तक पक्का नहीं किया गया। “कच्चे कर्मचारी” के नाम पर उनका आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। वेतन में न के बराबर बढ़ोतरी और नौकरी की कोई सुरक्षा न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
मानचंद ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि झज्जर में 27-28 तारीख को हुई भूख हड़ताल के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि फरीदाबाद में आग की घटना में कई कर्मचारियों ने जान गंवाई। इसके बावजूद सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
धरने में नगर पालिका, बिजली बोर्ड, रोडवेज समेत कई विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। उनकी प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा को खत्म करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी व उचित मुआवजा देना शामिल है।
कर्मचारियों ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि 4 मई तक उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
हरियाणा | विश्व बैंक सहयोग से शुरू होगा जल सुरक्षा कार्यक्रम : हरियाणा में जल संरक्षण और कृषि जल प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा
रेवाड़ी | बातों में उलझाकर फौजी की पत्नी से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
फतेहाबाद | शराब की पेटियां गायब होने पर इंस्पेक्टर पर केस दर्ज : फतेहाबाद SP ने ASP को सौंपी जांच
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली8 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग