नारनौल | अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश : जिला टास्क फोर्स बैठक में जीरो टॉलरेंस का संदेश

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
अवैध खनन पर सख्ती को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली
अवैध खनन पर सख्ती को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली

नारनौल | जिला में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की। लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपमा अंजली ने की, जहां उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरियाणा सरकार पारदर्शी व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लघु सचिवालय में अवैध खनन रोकने के लिए रणनीति बनाते अधिकारी

लघु सचिवालय में अवैध खनन रोकने के लिए रणनीति बनाते अधिकारी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्तर पर भी खनन मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रशासन को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने के निर्देश हैं। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय मजबूत करने, संयुक्त टीमें गठित करने और फील्ड में लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में पारदर्शी और नियमों के अनुरूप खनन व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

जिला टास्क फोर्स बैठक में जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते प्रशासनिक अधिकारी

जिला टास्क फोर्स बैठक में जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते प्रशासनिक अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, नारनौल एसडीएम अनिरुद्ध यादव, महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, कनीना एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, खनन विभाग के इंजीनियर अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बागवानी विभाग का जागरूकता अभियान जारी : मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
मोखुता व नारेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते बागवानी अधिकारी।
मोखुता व नारेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते बागवानी अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बागवानी विभाग ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी दीपक ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | 290 पुलिसकर्मी तैनात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक दीपक और पुलिस अधिकारी।
नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक दीपक और पुलिस अधिकारी।
नारनौल। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक प्र...
Continue Reading

नारनौल | बहादुर सिंह तालाब को भरने की नहीं : सौंदर्यीकरण की तैयारी | ट्रस्ट ने अफवाहों का किया खंडन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। शहर की ऐतिहासिक धरोहर बहादुर सिंह तालाब को लेकर सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में फैल रही अफवाहों पर श्री बहादुर सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट, मोहल्ला चांदूवाड़ा, नारनौल ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। ट्रस्ट के प्रधान जतनलाल नूनीवाला और सचिव रवींद्र नूनी...
Continue Reading
Advertisement

Trending