ज़िला
नारनौल | राजकीय आईटीआई नारनौल में मनाया गया 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का हुनर
नारनौल | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नारनौल में रविवार को 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा खेतानाथ प्रौद्योगिकी संस्थान से विकास तथा संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर देश की तकनीकी प्रगति, वैज्ञानिक नवाचार और आधुनिक तकनीकों के महत्व को लेकर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रतियोगी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर राजकीय आईटीआई नारनौल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि व छात्र।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास ने बताया कि वर्ष 2026 के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की थीम “जिम्मेदार नवाचार के माध्यम से समावेशी विकास — सतत भविष्य के लिए नवाचार” निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल विकास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका नैतिक और संतुलित उपयोग भी सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की डिजिटल दूरी को कम किया जा सके।
प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने कहा कि भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से स्वदेशी नवाचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य वैज्ञानिकों और स्टार्टअप्स द्वारा विकसित आधुनिक तकनीकों की जानकारी विद्यार्थियों और आमजन तक पहुंचाना है।
एनसीसी प्रभारी एवं युवा मामलों के जिला नोडल अधिकारी मेजर वीरेंद्र कुमार सेकवाल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर पूरे देश में तकनीकी चेतना को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्थान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई।
उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय आईटीआई नारनौल के संजय और प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय आईटीआई महेंद्रगढ़ के निखिल और सोनू द्वितीय रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई नारनौल के अनमोल प्रथम तथा राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के अमित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई नारनौल की कविता ने प्रथम तथा राजकीय आईटीआई भोजावास के अंकित ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ से डॉ. विकास गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक सतनारायण जांगड़ा, महेंद्रगढ़ आईटीआई इंचार्ज संदीप यादव, डेरोली अहीर आईटीआई इंचार्ज राकेश सैनी, भोजावास आईटीआई इंचार्ज प्रमिला यादव सहित संस्थान का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नारनौल। सेका गाँव में निर्जला एकादशी पर अनूठी पहल : युवा शक्ति फाउंडेशन और ग्रामवासियों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा-मीठा बादाम शेक
नारनौल। बापडोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन : 44 बुजुर्गों ने निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ | ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात
नारनौल। समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा