ज़िला
गुरुग्राम। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई : नशा तस्कर और आदतन अपराधी के अवैध मकान पर चला बुल्डोजर
गुरुग्राम। पुलिस ने अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर और आदतन अपराधी के अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के सहयोग से पटौदी क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर व्यापारी मोहल्ला, पटौदी में अवैध रूप से निर्मित एक मकान की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि यह निर्माण शोएब उर्फ सिक्कू नामक आरोपी द्वारा कराया गया था, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शोएब उर्फ सिक्कू पर एनडीपीएस एक्ट के चार, जुआ अधिनियम के तीन, आर्म्स एक्ट का एक, मारपीट, दंगा एवं तोड़फोड़ से जुड़े तीन, एससी/एसटी एक्ट के दो तथा रंगदारी और धमकी से संबंधित एक सहित कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने वार्ड नंबर-11, व्यापारी मोहल्ला, पटौदी में करीब 120 वर्ग गज भूमि पर एक मंजिला मकान का अवैध निर्माण किया हुआ था। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मशीनरी लगाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।
यह कार्रवाई अपराध शाखा फर्रुखनगर और जिला प्रशासन के संयुक्त समन्वय से थाना पटौदी क्षेत्र में की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही और कानून व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी गई।
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे, अपराध से अर्जित संपत्तियों और संगठित अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ खुफिया सूचना के आधार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि गुरुग्राम को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाया जा सके।
रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज
नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित
फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा