ज़िला
नारनौल। सेका गाँव में निर्जला एकादशी पर अनूठी पहल : युवा शक्ति फाउंडेशन और ग्रामवासियों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा-मीठा बादाम शेक
नारनौल। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ग्राम सेका में मानव सेवा और परोपकार की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से विशाल जल छबील एवं बादाम शेक सेवा का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा, मीठा एवं पौष्टिक बादाम शेक वितरित किया गया।
सुबह से ही गाँव के युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों में सेवा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर बड़ी मात्रा में बादाम शेक तैयार किया और पूरी श्रद्धा व समर्पण भाव से राहगीरों को वितरित किया। तपती धूप में यह सेवा लोगों के लिए राहत और सुकून का माध्यम बनी।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रभु श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ सेवा कार्य को संपन्न किया। राहगीरों ने भी इस नेक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि ऐसी सेवाएं न केवल प्यास बुझाती हैं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश भी देती हैं।
युवा शक्ति फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासे को शीतल जल अथवा पौष्टिक पेय पिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत मिल सके।

यह आयोजन ग्राम सेका की सामाजिक एकता, सेवा संस्कार और युवाओं की सकारात्मक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे, जिससे समाज में परोपकार और मानवता की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।
“नर सेवा ही नारायण सेवा है” के संदेश को चरितार्थ करते हुए यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।
नारनौल। बापडोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन : 44 बुजुर्गों ने निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ | ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात
नारनौल। समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
नारनौल। साइबर जागरूकता एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन : साइबर ठगी और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान | नारनौल में पुलिस ने दिया संदेश
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा