बीकानेर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर निशाना : बीकानेर में मेघवाल की प्रेस वार्ता | मणिपुर हालात सुधारने के प्रयास जारी

महेश सिंह
|
कोटपुतली बहरोड़

अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री

बीकानेर में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस ऐतिहासिक कानून का विरोध कर विपक्ष ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। मेघवाल ने आरोप लगाया कि जब देश की मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का अवसर आया, तब विपक्ष ने बहानेबाजी और भ्रम फैलाकर प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक बिल नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों और उनकी भागीदारी का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना और इसे 2029 से लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में लागू करने का प्रावधान किया गया है।

मेघवाल ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। उनके अनुसार विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को भटकाता है, जबकि भाजपा महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मणिपुर के हालात पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है और कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।

नारनौल। आरोपों की आंधी में उड़ा पुराना:अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का नेतृत्व, झारखंड के बसंत मित्तल का कब्जा, गोपाल शरण गर्ग 384 वोटों से हारे

रामचन्द्र सैनी
|
चुनाव अधिकारियों की टीम द्वारा घोषित रिजल्ट
चुनाव अधिकारियों की टीम द्वारा घोषित रिजल्ट
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के बहुचर्चित चुनाव आखिरकार आज संपन्न हो गए, जिन पर पिछले कई दिनों से पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। झारखंड के बसंत कुमार मित्तल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया और नारनौल के गोपाल श...
Continue Reading

कोटपूतली-बहरोड़ | गर्मी का असर : स्कूलों के समय में बदलाव | 27 अप्रैल से नई टाइमिंग लागू

महेश सिंह
|
भीषण गर्मी के चलते कोटपूतली-बहरोड़ में बदला स्कूल समय
भीषण गर्मी के चलते कोटपूतली-बहरोड़ में बदला स्कूल समय
कोटपूतली-बहरोड़ में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। हीट वेव के खतरे के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिल...
Continue Reading

कोटपूतली-बहरोड़ | ट्रैफिक नियमों पर सख्ती : ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान से मचा हड़कंप | राजमार्गों पर चालान और कार्रवाई तेज

महेश सिंह
|
राजमार्ग पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी
राजमार्ग पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी
कोटपूतली-बहरोड़ में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों की अनदेखी रोकने के लिए पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी है। राजमार्गों और व्यस्त सड़कों पर चल रहे इस अभियान से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जयपुर रेंज के...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: