कोटपूतली-बहरोड़ | ट्रैफिक नियमों पर सख्ती : ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान से मचा हड़कंप | राजमार्गों पर चालान और कार्रवाई तेज

रिपोर्टर: महेश सिंह
| कोटपुतली बहरोड़
राजमार्ग पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी

कोटपूतली-बहरोड़ में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों की अनदेखी रोकने के लिए पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी है। राजमार्गों और व्यस्त सड़कों पर चल रहे इस अभियान से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर शुरू हुए इस विशेष अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान (कोटपूतली) और सुरेश खिंची (नीमराना) कर रहे हैं। पुलिस टीमों ने जिलेभर में एक साथ मोर्चा संभालते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ‘नो पार्किंग’ जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और वाहनों को मौके से हटवाया गया। वहीं गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए, क्योंकि यह सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए। कई स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को हटाकर सड़क व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हर उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा जैसे नियमों का पालन करें, क्योंकि यह न केवल कानूनी अनिवार्यता है बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह। स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुनहाना-शिकरावा रोड स्थित मोहन भ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending