ज़िला
नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खंड स्तरीय समारोह आयोजित : योग अपनाने का दिया संदेश
नांगल चौधरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में रविवार को नांगल चौधरी के अनाज मंडी परिसर में खंड स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री यतेन्द्र राव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मंडल अधिकारी उदय सिंह एच.सी.एस. ने की। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां करवाईं तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया।
नांगल चौधरी। योगगुरु बाबा रामदेव की जन्मस्थली सैदलीपुर में गूंजा शौर्य का स्वर : बच्चों ने सीखी तलवार, लाठी और भाला चलाने की कला
नांगल चौधरी। चलते कैमिकल कंटेनर में लगी भीषण आग : बड़ा हादसा टला | फायर ब्रिगेड और डायल-112 की तत्परता से बची जान
नांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली7 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल