ज़िला
फरीदाबाद। पोक्सो के मामले में बिहार से मुख्य आरोपी गिरफ्तार : ब्लैकमेल कर वसूली मांगने वाले दो अन्य आरोपी भी दबोचे
फरीदाबाद। पुलिस ने एक संवेदनशील पोक्सो एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर नाबालिग युवती का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का आरोप है, जबकि दो अन्य आरोपितों ने उसी वीडियो के आधार पर पीड़िता से रुपये ऐंठने की कोशिश की थी और वीडियो भेजे थे।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर संगीन अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा सेक्टर-16 और महिला थाना सेंट्रल की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। तीनों आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर फरीदाबाद लाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमर राजा (26 वर्ष) निवासी सरियां, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), मोहम्मद शहनवाज (22 वर्ष) निवासी मंसूरपुर चमरूआ, मुजफ्फरपुर तथा सादमान (24 वर्ष) निवासी गांव बथना डीह, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कमर राजा अपने गांव की मस्जिद में काजी के रूप में कार्य करता था। वर्ष 2022 में उसकी पहचान पीड़िता से हुई थी। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ अवैध संबंध बनाए तथा उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए।
वर्ष 2026 में मोहम्मद शहनवाज और सादमान ने कमर राजा को कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधियों के दौरान पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। मोबाइल फोन में पीड़िता की अश्लील वीडियो और उसका मोबाइल नंबर मौजूद था। दोनों युवकों ने वीडियो, पीड़िता को भेजकर उसे बदनाम करने की धमकी दी और 50 हजार रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 6 जून 2026 को महिला थाना सेंट्रल में पोक्सो एक्ट, आई.टी. एक्ट तथा एक्सटॉर्शन सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी सहायता से आरोपितों के बिहार में होने की जानकारी मिलने पर अपराध शाखा सेक्टर-16 को कार्रवाई में सहयोग के निर्देशित किया गया।
निरीक्षक उषा, प्रभारी महिला थाना सेंट्रल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने बिहार में दबिश देकर पहले कमल राजा को काबू किया फिर उसकी पूछताछ पर मोहम्मद शहनवाज व सादमान को काबू किया गया। जिनसे मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
नूंह। पुलिस बनी परीक्षार्थियों की मददगार : राइडर ने समय पर पहुंचाए छात्र | 1646 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू
फरीदाबाद | निवेश के नाम पर 73,97,600/- रुपये की ठगी : साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2 खाता प्रोवाईडर किये गिरफ्तार
फरीदाबाद | एक सप्ताह में 21 साइबर अपराधी गिरफ्तार : 75,07,078/-रुपये बरामद | 4,95,926/- रुपए खातों में फ्रिज
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
सतनाली7 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
सतनाली23 hours agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड