नांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।

नांगल चौधरी | NH-148B हाईवे पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा के नजदीक गांव सिलारपुर स्थित हेमंत होटल के सामने देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंबे समय से बंद पड़ी हाईवे लाइटों के कारण बाइक सवार युवक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र की हाईवे लाइटें काफी समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय सफर करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन ने समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया।

NH-148B पर फिर बड़ा हादसा, बंद हाईवे लाइटों से बढ़ा खतरा

NH-148B पर फिर बड़ा हादसा, बंद हाईवे लाइटों से बढ़ा खतरा

गौरतलब है कि इसी स्थान के आसपास कुछ समय पहले भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें गाय के अचानक सामने आने से बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके बावजूद हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

देर रात हुए ताजा हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने बंद पड़ी हाईवे लाइटों को लगातार हो रही दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताया। लोगों ने प्रशासन से तुरंत लाइटें चालू करवाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे या जान जाने का इंतजार कर रहा है, या फिर NH-148B पर छाए इस खतरनाक अंधेरे को खत्म करने के लिए जल्द कार्रवाई करेगा?

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम

रामपाल फ़ौजी
|
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव सैदअलीपुर में आर्य समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में आयोजित शिविर में पहले...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी के बनिहाड़ी डेम में युवक का शव मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नांगल चौधरी के बनिहाड़ी डेम में युवक का शव मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नांगल चौधरी। गांव बनिहाड़ी स्थित डेम में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव बनिहाड़ी निवासी 37 वर्षीय अनिल पुत्र बलबीर के रूप में हुई है। अनिल मजदूरी का कार्य करता था तथा नांगल चौधरी में उसकी एक दुकान भी थी। वह अपन...
Continue Reading

नांगल चौधरी | दिल्ली आगजनी में जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान : रायपुर में हुआ भव्य स्वागत

रामपाल फ़ौजी
|
गांव रायपुर में हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान करते ग्रामीण।
गांव रायपुर में हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान करते ग्रामीण।
नांगल चौधरी | दिल्ली में हुई आगजनी की घटना के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देशराज का क्षेत्र के गांव रायपुर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली सरकार से सम्मानित होने के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending