नारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

रिपोर्टर: अनीता
| नारनौल
नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।

नारनौल। प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रत्येक रविवार की भांति इस सप्ताह भी भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। संगठन की 199वीं प्रभात फेरी मोहल्ला पीरआगा से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यह प्रभात फेरी मुख्य यजमान परवेश कोकचा के सुपुत्र अगम कोकचा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।

प्रातः 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों ने पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग और मंजीरों की मधुर धुनों के साथ “राधे-राधे” नाम का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी संगठन के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि संगठन के महासचिव महेंद्र सैनी के निर्देशन में श्री कृष्ण प्रणामी नंदी गौशाला, रघुनाथपुरा में हरे चारे की सवामणी भी लगाई गई।

राधा नाम संकीर्तन यात्रा मोहल्ला पीरआगा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मुख्य यजमान के निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को गुलाल और चंदन का तिलक लगाया गया।

प्रभात फेरी में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नृत्य करते नजर आए। इत्र एवं पुष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय और सुगंधित हो उठा। राधा नाम के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर दिखाई दिया।

संगठन के आचार्य शुभम कौशिक ने जानकारी दी कि आगामी 21 जून की प्रभात फेरी मोहल्ला बावड़ीपुर से निकाली जाएगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं सनातन धर्म के जयघोष के साथ हुआ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अवैध हथियार सप्लायर लुधियाना से गिरफ्तार : दो मामलों में कोर्ट से घोषित था पीओ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार तस्करों और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार सप्लायर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत के रूप में हुई है, जो दो मामल...
Continue Reading

नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत

हरविन्द्र यादव
|
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पटीकरा के होनहार युवक अजय यादव ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही अजय यादव के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना गांव पहुंची,...
Continue Reading

नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12.11 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण : चौधरी धर्मबीर सिंह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पार्क में बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह। साथ है नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
पार्क में बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह। साथ है नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। यह अभियान केंद...
Continue Reading
Advertisement

Trending