नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।

नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा विरोध किया गया। सभा ने सर्वसम्मति से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। बैठक में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और सतनाली क्षेत्र से बड़ी संख्या में गौड़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र राव द्वारा न्यायपालिका तथा विभिन्न सार्वजनिक व्यक्तित्वों के संबंध में की गई टिप्पणियां अनुचित एवं आपत्तिजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राव ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पेशेवर निष्ठा पर सवाल उठाए तथा न्यायमूर्ति एम एच लिब्रान के संबंध में भी अनुचित टिप्पणी की और कहा कि मेरे जवाब में उसने मेरे हक में फैसला कर दिया। उन्होंने अपने वीडियो में कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के समय काल का भी जिक्र किया और कहा कि टेलीफोन करके और धमका के प्रभावित करके फैसला करवाते थे ऐसा कहना अनुचित है।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव वीरेंद्र सिंह दक्षिणी हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के प्रतिष्ठित नेताओं में गिने जाते थे। उनके बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल तथा पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के संबंध में की गई टिप्पणियों को भी निराधार बताया गया।

बैठक में यह भी कहा गया कि सुरेंद्र राव ने अपने वीडियो में शिक्षा काल से जुड़े कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनसे शिक्षक वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है। सुरेंद्र राव ने जारी अपने वीडियो में कहा कि ड्राइंग के पेपर में उन्हें कुछ नहीं आता था और उन्होंने उसे समय के ड्यूटी देने वाले अध्यापक को धमका कर अपना ड्राइंग का पेपर करवाया।

समाज के प्रतिनिधियों ने इन बयानों को समाज में वैमनस्य और गतिरोध पैदा करने वाला बताया।

गौड़ ब्राह्मण सभा ने चेतावनी दी कि यदि सुरेंद्र राव अपने बयानों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करने के लिए शीघ्र ही एक और बैठक बुलाई जाएगी तथा आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, पूर्व प्रधान अर्जुन लाल शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, ठेकेदार कृष्ण शर्मा एडवोकेट ,विजय गोस्वामी एडवोकेट, बुद्धि प्रकाश शर्मा ,अमित मिश्रा, नरेश जोशी, कैलाश मास्टर पाली,रामानंद अटेली, धर्मेंद्र वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading

नारनौल | विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव सम्मानित : 25 बार रक्तदान कर बने प्रेरणा स्रोत

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल | जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रविवार विश्व रक्तदाता दिवस नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आयोजित किया गया। इस दौरान माता सती वेलफेयर समिति के सचिव दीपक यादव को 25 बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदा...
Continue Reading

नारनौल | अवैध हथियार सप्लायर लुधियाना से गिरफ्तार : दो मामलों में कोर्ट से घोषित था पीओ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती सीआईए नारनौल पुलिस।
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार तस्करों और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार सप्लायर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत के रूप में हुई है, जो दो मामल...
Continue Reading
Advertisement

Trending