नूंह | योग से निरोगी जीवन का संदेश : नूंह कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी।
नूंह न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी।

नूंह | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नूंह न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. राहुल बिश्नोई, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नूंह, गौरव खटाना, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन), नूंह तथा निधि, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, नूंह ने योगाभ्यास में भाग लेकर सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। अधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवन का माध्यम है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहता है।

न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया।

योग कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। न्यायालय कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी योग के महत्व को समझते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन के माध्यम से नूंह न्यायालय परिसर से स्वास्थ्य, फिटनेस और निरोगी जीवन का मजबूत संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | गूंजा योग का संदेश : राव तुलाराम स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया | डॉ. वंदना पोपली ने बताया स्वस्थ जीवन का आधार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | देशभर के साथ आज रेवाड़ी में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की दिल्ली रोड स्थित ऐतिहासिक राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित योग दिवस समारोह में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने बतौर मुख्य अतिथि शि...
Continue Reading

रेवाड़ी | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास : आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल बोले-तनावमुक्त जीवन के लिए योग जरूरी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास करते आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास करते आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल।
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साउथ रेंज रेवाड़ी कार्यालय परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) साउथ रेंज रेवाड़ी श्री ओमप्रकाश नरवाल (आईपीएस) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़...
Continue Reading

रेवाड़ी | घोड़ा दौड़ाने नहीं, काम करने आया हूं : सतीश यादव को लक्ष्मण यादव का जवाब | 35 बार विधानसभा में उठाई क्षेत्र की आवाज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी। भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रेवाड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्रामगृह में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने की। बैठक में शहर के सभी...
Continue Reading
Advertisement

Trending