अटेली | नांगल गांव के तेज प्रकाश शर्मा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर : क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर

अटेली | तहसील के नांगल गांव के होनहार युवा तेज प्रकाश शर्मा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

तेज प्रकाश शर्मा के पिता राजेश कुमार शर्मा भारतीय वायु सेना मे मास्टर वारंट अफसर के पद पर कार्यरत है एवं माता सुनीता देवी गृहणी है। माता पिता ने उनकी सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण को दिया। परिवार के अनुसार, उन्होंने बचपन से ही बड़े लक्ष्य निर्धारित किए और निरंतर मेहनत के बल पर यह सम्मानजनक उपलब्धि हासिल की।

उनके स्वर्गीय दादा मातादीन मिस्त्री तथा दादी कमला देवी के संस्कारों और परिवार के सहयोग ने भी उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सफलता से पूरे गांव में गर्व का माहौल है।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों का कहना है कि तेज प्रकाश शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

गांववासियों ने तेज प्रकाश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भारतीय वायु सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : 20 टीमें लेंगी हिस्सा | विजेता को रुपये 21 हजार पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | युवा क्रिकेट क्लब गुजरवास के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। नॉकआउट आधार पर हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल 22 जून को खेला जाएगा। उद्घाटन समाज सेविका बिमला अग्रवाल उर्फ विमला देवी व ग्राम पंचायत ने किया। बिमला अग्रवाल...
Continue Reading

अटेली। ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर संगठन को देंगे मजबूती : सुमेर प्रधान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय पर कांग्रेस के नव नियुक्त अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामन...
Continue Reading

अटेली । योग से निरोगी जीवन : विकसित भारत के सपने को देगा बल | अटेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज अटेली के महिला महाविद्यालय में 12वॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नांगल चौधरी के उपमंडल अधिकारी उदय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ राकेश कुमार जिला ...
Continue Reading
Advertisement

Trending