अटेली। बसपा को अटेली में बड़ी मजबूती : लक्ष्मीनारायण यादव पार्टी में शामिल | संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
लक्ष्मीनारायण यादव को पार्टी में शामिल करते हुए नेताजी अतरलाल।
लक्ष्मीनारायण यादव को पार्टी में शामिल करते हुए नेताजी अतरलाल।

अटेली। बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली, जब भोड़ी गांव निवासी और इलाके के प्रमुख सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण यादव बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने लक्ष्मीनारायण यादव को माला पहनाकर और पार्टी का झंडा सौंप कर पार्टी में शामिल किया।

अतरलाल ने कहा कि लक्ष्मीनारायण यादव के बसपा में शामिल होने से पार्टी राज्य और जिला में मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत करते हैं। उनके सामाजिक, राजनीतिक अनुभवों का पार्टी को फायदा होगा। बसपा उन्हें पूरा मान सम्मान देगी। उन्होंने जल्द ही लक्ष्मीनारायण यादव को पार्टी में अहम जिम्मेदारी देने की घोषणा की।

लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में ही किसान, मजदूर, गरीब, युवा, महिलाओं पिछड़ा तथा अनुसूचित जाति के हित सुरक्षित हैं ।उन्होंने पूरी लगन तथा मेहनत से पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर हीरा सिंह पूर्व सरपंच, धर्मपाल पूर्व सरपंच, राकेश यादव, आशीष चौहान, बलबीर सिंह नंबरदार, संतलाल, धर्मपाल, भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, दान सिंह प्रजापत, सुभाष यादव सहित अनेक मौजीजान उपस्थित थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गांवों से निकले चैंपियन : राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक चमके खिलाड़ी | कई पदक किए नाम | खेल मानचित्र पर उभरा महेंद्रगढ़

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। महेंद्रगढ़ जिले के गांवों से निकल रही खेल प्रतिभाएं अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रज...
Continue Reading

अटेली। राहुल गांधी का जन्मदिवस गौसेवा के साथ मनाया : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोशाला में की सवामणी | जनकल्याण और सेवा कार्यों का दिया संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर श्री कृष्ण गौपालगौशाला में गायों की सेवा करते हुए ।
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर श्री कृष्ण गौपालगौशाला में गायों की सेवा करते हुए ।
अटेली। ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह प्रधान व साथियों सहित ने गोशाला प्रधान और कार्यकारिणी सदस्य तथा गांव के मौजिजआन विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी जी का 56वां जन्मदिवस श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बिहाली में गायों को गेहूं व गुड़ तेल की सवामणी के रूप मे...
Continue Reading

अटेली। योग दिवस की तैयारियां तेज : खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित | योग से होता है सर्वांगीण विकास-डॉ. मंजू शर्मा

जितेंद्र सोलंकी
|
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए आम जन व अधिकारी गण
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए आम जन व अधिकारी गण
अटेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए राजकीय महा विद्यालय मे खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का पूर्व अभ्यास किया गया।इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉक्टर मंजू शर्मा, डॉक्टर चेतन कुमार, डॉक्टर प्रवीण कुमार और डॉक्टर राजेश सैनी ने भगवा...
Continue Reading
Advertisement

Trending