नूंह। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप : परिजनों ने लगाए गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, 21 जून को दोपहर के समय परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला पशु चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और पहले पशु छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और जबरन उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

कुछ देर बाद महिला को होश आया और वह घर की ओर चल पड़ी, लेकिन रास्ते में फिर बेहोश होकर गिर गई। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जहां होश में आने पर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी महिला के कानों की बालियां भी छीनकर ले गए।

मामले में जब सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीण कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को गांव में जांच के लिए भेजा गया है। यदि जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | संत कबीर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश : प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | बावल उपमंडल के नजदीक के नजदीक गांव सुलखा में संत कबीर जी की 629 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रहे उनके वहां पहु...
Continue Reading

सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सिरसा। हिसार से पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्रोई ने रविवार को सिरसा की जाट धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से अपनी राजनीतिक सक्रियता का नया संकेत दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ...
Continue Reading

रेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पाल्हावास में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह।
पाल्हावास में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह।
रेवाड़ी | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है। दुनिया के विकसित देशों ने औद्योगिक विकास के माध्यम ही अपने आपको को मजबूत बनाया है। उन्होंने यह बात रविवार को जिला के गांव ...
Continue Reading
Advertisement

Trending