ज़िला
अटेली। राहुल गांधी का जन्मदिवस गौसेवा के साथ मनाया : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोशाला में की सवामणी | जनकल्याण और सेवा कार्यों का दिया संदेश
अटेली। ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह प्रधान व साथियों सहित ने गोशाला प्रधान और कार्यकारिणी सदस्य तथा गांव के मौजिजआन विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी जी का 56वां जन्मदिवस श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बिहाली में गायों को गेहूं व गुड़ तेल की सवामणी के रूप में खिलाकर मनाया गया।
इस अवसर पर सुमेर सिंह प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी देश में विपक्ष के नेता की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व किया, जिनका उद्देश्य देश में एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश फैलाना था। उन्होंने कहा कि इसी भावना के अनुरूप कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी का जन्मदिवस भव्य समारोहों के बजाय जनकल्याण, जरूरतमंदों की सहायता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से मना रही है।
उन्होंने बताया कि अटेली ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भी गायों की सेवा, पौधारोपण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता कर राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। सुमेर प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संसद के भीतर और बाहर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है तथा भविष्य में भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर जिला महासचिव प्रो राजबीर, जिला सचिव बलवंत सिंह, ओपी बाबूजी राता, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष तरुण यादव, युवा कांग्रेस प्रधान अनुज जांगिड, डॉ कृष्ण शर्मा ,सतबीर जेलदार, भवानीशंकर उनींदा, लाल सिंह थानेदार ,सुरेन्द्र सिंह, गोविंद प्रसाद,बींटू शर्मा, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, निर्मल सिंह, दीपक यादव, सारांश ,गोशाला प्रधान कैप्टेन महाबीर, महिपाल सिंह चौधरी, गोशाला कमेटी सदस्य व गांव के मौजिज अमरसिंह नंबरदार, बलबीर साहब प्रहलाद बाबूजी, हरिसिंह कर्नल ,रामानंद सतबीर सिंह उपस्थित रहे। सभी ने उपचार गौशाला में गायों की सेवा कर अपने प्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया।
अटेली | गांवों से निकले चैंपियन : राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक चमके खिलाड़ी | कई पदक किए नाम | खेल मानचित्र पर उभरा महेंद्रगढ़
अटेली। बसपा को अटेली में बड़ी मजबूती : लक्ष्मीनारायण यादव पार्टी में शामिल | संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत
अटेली। योग दिवस की तैयारियां तेज : खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित | योग से होता है सर्वांगीण विकास-डॉ. मंजू शर्मा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल