ज़िला
नांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
नांगल चौधरी। दताल गांव के पास नारनौल-कोटपूतली मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया के नजदीक शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने के बाद सड़क पर करीब 2 से 3 बार पलटी खा गई।
हादसे के समय कार में चार जवान युवक सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी युवक सुरक्षित बच गए। किसी भी युवक को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने के लिए राहगीर भी रुकते नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ बताया जा रहा है। हालांकि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद चारों युवकों का सुरक्षित बच जाना किसी राहत से कम नहीं है। वाहन की हालत देखकर हर कोई हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगा रहा था।
नांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का मंजर : ट्रक के नीचे समाई बोलेरो | एक मौत की सूचना | दो गंभीर घायल बताए जा रहे | आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
नांगल चौधरी। योगगुरु बाबा रामदेव की जन्मस्थली सैदलीपुर में गूंजा शौर्य का स्वर : बच्चों ने सीखी तलवार, लाठी और भाला चलाने की कला
नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खंड स्तरीय समारोह आयोजित : योग अपनाने का दिया संदेश
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
नांगल चौधरी2 hours agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का मंजर : ट्रक के नीचे समाई बोलेरो | एक मौत की सूचना | दो गंभीर घायल बताए जा रहे | आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर12 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश