ज़िला
नांगल चौधरी। एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण : बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
नांगल चौधरी। एसडीएम उदय सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए गांव नांगल कालिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसडीएम उदय सिंह ने बीएलओ को निर्देश दिए कि एसआईआर अभियान से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में कोताही बरती गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले बीएलओ का सहयोग करें और मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी सही एवं समय पर उपलब्ध करवाएं, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरी हो सके।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल होना और किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और समय-समय पर निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।
नांगल चौधरी। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : नांगल चौधरी थाने में हुई अहम बैठक | सीसीटीवी और जनजागरूकता पर जोर
नांगल चौधरी | विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेले में उमड़ी भीड़ : सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
नांगल चौधरी | आज लगेगा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेला : तैयारियां जोरों पर
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन