नांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
दताल गांव के पास हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी कार।
दताल गांव के पास हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी कार।

नांगल चौधरी। दताल गांव के पास नारनौल-कोटपूतली मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया के नजदीक शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने के बाद सड़क पर करीब 2 से 3 बार पलटी खा गई।

हादसे के समय कार में चार जवान युवक सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी युवक सुरक्षित बच गए। किसी भी युवक को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने के लिए राहगीर भी रुकते नजर आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ बताया जा रहा है। हालांकि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद चारों युवकों का सुरक्षित बच जाना किसी राहत से कम नहीं है। वाहन की हालत देखकर हर कोई हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगा रहा था।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का मंजर : ट्रक के नीचे समाई बोलेरो | एक मौत की सूचना | दो गंभीर घायल बताए जा रहे | आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | क्षेत्र के रायमलीखपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-148बी पर रविवार शाम एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नायन गांव के कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। योगगुरु बाबा रामदेव की जन्मस्थली सैदलीपुर में गूंजा शौर्य का स्वर : बच्चों ने सीखी तलवार, लाठी और भाला चलाने की कला

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी। विश्व प्रसिद्ध योगगुरु बाबा रामदेव की जन्मस्थली सैदलीपुर इन दिनों शौर्य, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के वातावरण से सराबोर है। गांव में आयोजित आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक आर्य महासम्मेलन ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खंड स्तरीय समारोह आयोजित : योग अपनाने का दिया संदेश

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी की अनाज मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योगाभ्यास करते प्रतिभागी।
नांगल चौधरी की अनाज मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योगाभ्यास करते प्रतिभागी।
नांगल चौधरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में रविवार को नांगल चौधरी के अनाज मंडी परिसर में खंड स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनान...
Continue Reading
Advertisement

Trending