अटेली | गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : 20 टीमें लेंगी हिस्सा | विजेता को रुपये 21 हजार पुरस्कार

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली | युवा क्रिकेट क्लब गुजरवास के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। नॉकआउट आधार पर हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल 22 जून को खेला जाएगा। उद्घाटन समाज सेविका बिमला अग्रवाल उर्फ विमला देवी व ग्राम पंचायत ने किया।

बिमला अग्रवाल ने कहा, ऐसे टूर्नामेंट गांव के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। खेल से आपसी मेलजोल बढ़ता है और युवा नशे से दूर रहते हैं। सभी खिलाड़ी हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलें।

सरपंच प्रतिनिधि सुधीर राठौड़ ने कहा, खेल अनुशासन व एकता का प्रतीक है। युवा पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा लें।

प्रतियोगिता प्रभारी महेश चौहान ने बताया, 20 टीम भाग ले रही हैं। पहला मैच गुजरवास व बुहाना के बीच हुआ। तलवाना, दुलोठ जाट, नांगल जमालपुर, महेंद्रगढ़, बनेठी, मोहनपुर व गुजरवास की अन्य टीमों ने भी खेला। विजेता को रुपये 21,000 व उपविजेता को रुपये 11,000 मिलेंगे। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन व बेस्ट बॉलर को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस दौरान पंच अंकुर शर्मा, बीर सिंह नंबरदार, सुनिल सिंह, लक्ष्मीचंद, पूर्व सरपंच ताराचंद, मेजर भवानी सिंह, गणपत स्वामी, राजबीर जागेदार, प्यारेलाल प्रजापति एवं महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर संगठन को देंगे मजबूती : सुमेर प्रधान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय पर कांग्रेस के नव नियुक्त अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामन...
Continue Reading

अटेली | नांगल गांव के तेज प्रकाश शर्मा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर : क्षेत्र में खुशी की लहर

जितेंद्र सोलंकी
|
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर
अटेली | तहसील के नांगल गांव के होनहार युवा तेज प्रकाश शर्मा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उ...
Continue Reading

अटेली । योग से निरोगी जीवन : विकसित भारत के सपने को देगा बल | अटेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज अटेली के महिला महाविद्यालय में 12वॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नांगल चौधरी के उपमंडल अधिकारी उदय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ राकेश कुमार जिला ...
Continue Reading
Advertisement

Trending